फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी स्कूल सुरक्षा कर्मी ने गटका जहरीला पदार्थ, मौत

विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्दूचौड़ (नैनीताल)। पारिवारिक कलह के चलते प्राइवेट स्कूल के सुरक्षा कर्मी ने जहर खाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। बताया गया कि पत्नी नैनीताल गई थी।
विज्ञापन

चंद्र दत्त (38) पुत्र गुसाई दत्त निवासी हिम्मतपुर के सुनालपुर गांव एक प्राइवेट स्कूल में सुरक्षा कर्मी था। पत्नी हंसी देवी भी उसी स्कूल में आया के पद पर कार्यरत है। पत्नी चार दिन पहले अपने दो बच्चों के संग नैनीताल चली गई थी। पत्नी के घर वापस नहीं आने से क्षुब्ध सुरक्षा कर्मी ने बृहस्पतिवार को जहर खाकर जान दे दी। पड़ोसियों के सूचना देने पर पहुंची हल्दूचौड़ चौकी पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार सुरक्षा कर्मी ने मरने से पहले सुसाइड नोट छोड़ा है। इसमें उसने अपनी मौत का कारण पत्नी से परेशान होना बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें