फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सी वाहनों को सीज करने पर भड़के चालक

विज्ञापन
नैनीताल में टैक्सी चालकों का चलान और सीज करने पर कोतवाली का घिराव कर प्रदर्शन करते। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नैनीताल। एक ही दिन में कई टैक्सी वाहनों को सीज करने के विरोध में टैक्सी संचालकों ने मल्लीताल कोतवाली में हंगामा कर दिया। उन्होंने सीज वाहनों को छोड़ने की मांग की। कुछ ने जहर खा लेने और कोतवाली के सामने जाम लगा देने की धमकी भी दे डाली। बाद में पुलिस ने आला अधिकारियों के निर्देश पर सीज वाहनों को चालान कर छोड़ दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने बुधवार को 12 से भी ज्यादा टैक्सी वाहनों को सीज कर दिया था। इसके विरोध में 30 से ज्यादा टैक्सी संचालक मल्लीताल थाने पहुंच गए। उन्होंने गलत तरह से सीज करने का आरोप लगाया। कहा कि रिक्शा स्टैंड के पास पार्किंग में खड़ी गाड़ी को सीज कर दिया गया है। एसएसआई बीसी मासीवाल ने बताया कि टैक्सी संचालकों के मनमाने रवैये की वजह से डीएम और एसएसपी की गाड़ी तक को रास्ता नहीं मिल पा रहा है।

हमारी किसी से कोई द्वेष भावना नहीं है। अक्सर टैक्सी चालक स्टेट बैंक के पास, माल रोड, रिक्शा स्टैंड समेत तमाम स्थानों पर रोड पर वाहन मोड़ कर जाम लगा देते हैं। टैक्सी ट्रैवल्स एसोसिएशन के नीरज जोशी ने कहा कि गाड़ी को हर कीमत पर छोड़ना पड़ेगा। इसी बीच नीरज जोशी ने एसएसआई की आला अधिकारियों से फोन पर बात कराई। उच्च अधिकारियों ने वाहन को छोड़ देने के निर्देश दिए तो जावेद और त्रिलोक सिंह की सीज गाड़ी का चालान करके छोड़ दिया। एसएसआई बीसी मासीवाल ने बताया कि गाड़ियों का पहले कोर्ट चालान हुआ था बाद में सामान्य चालान कर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





मल्लीताल कोतवाली में हंगामा, जहर खाने और जाम लगाने की धमकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें