रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के झिरना रेंज में आपसी संघर्ष में एक हाथी की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने शव को पोस्टमार्टम के बाद दफना दिया।
बुधवार को कार्बेट पार्क के झिरना रेंज के मछियाखान में वनकर्मियों को गश्त के दौरान हाथी का 3 दिन पुराना शव पड़ा मिला। इसकी सूचना पार्क के उच्चाधिकारियों को दी गई। हल्द्वानी से आए पशु चिकित्साधिकारी आयुष उनियाल ने बताया किया हाथी के बच्चे की उम्र 7 वर्ष थी। इसके जबड़े के निचले हिस्से में दो गहरे चोट के निशान हैं।
लगता है आपसी संघर्ष में उसकी मौत हुई है। हाथी की मौत के असल कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद चल पाएगा। इस दौरान पार्क के निदेशक राहुल, उपनिदेशक अमित वर्मा, सीटीआर के डा. दुष्यंत शर्मा, हल्द्वानी के डा. विमल राज आदि मौजूद थे।
आपसी संघर्ष में हाथी की मौत