फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अत्यधिक शराब पीने से वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिफार्म। यहां के मछली बाजार स्थित एक ढाबे में बैठकर अधिक मात्रा में अवैध कच्ची शराब पीने से वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस को सूचना दिए बगैर मृतक की बेटियां शव अपने साथ ले गई। बैकुंठपुर निवासी रतन विश्वास (70) की पांचों लड़कियों का विवाह हो गया है। उसकी पत्नी एक लड़की के साथ उसके घर हल्द्वानी में रहती है।
विज्ञापन


अकेला होने के कारण रतन अक्सर शराब के नशे में धुत रहता था। बताते हैं कि बुधवार दोपहर रतन ने मछली बाजार स्थित एक ढाबे में बैठकर अत्यधिक शराब पी। ढाबे से निकलने के बाद अत्यधिक गर्मी एवं नशे के कारण वह गिर पड़ा।

कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। जानकारी होने पर मृतक की दो बेटियां रानी एवं देवी मौके पर पहुंची और पुलिस को सूचना दिए बगैर शव ले गई। इधर, चौकी प्रभारी आरसी तिवारी ने मामले की जानकारी से अनभिज्ञता जताई। कहा कि समय-समय पर बाजार के ढाबों में छापेमारी की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें