रामनगर (नैनीताल)। ग्राम मालधन में बृहस्पतिवार को दो पक्षों में खेत में पानी लगाने को लेकर विवाद हो गया, जिसमेें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को लाठी डंडों से हमला कर घायल कर दिया।
तुमड़िया डैम मालधन निवासी गुलाब सिंह (45) और पत्नी धनो कौर (40) अपने खेत में पानी लगा रहे थे। तभी उन्हीं के गांव के तीन लोगों से खेत में पानी लगाने को लेकर विवाद हो गया। मारपीट में दोनों दंपति घायल हो गए। उनका उपचार संयुक्त चिकित्सालय में जारी है।