फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर प्राइवेट बस से कुचल कर बीएड छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बाजपुर/केलाखेड़ा हाइवे पर बिचपुरी स्टेडियम के पास अपने कॉलेज के सामने उतरते समय एक छात्र की बस से कुचल कर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक और परिचालक फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शनिवार को बागेश्वर जिले के गांव ग्वाड भिलकोट भाटोरा निवासी मुकेश कुमार उपाध्याय (25) पुत्र लीलाधर उपाध्याय अपने चचेरे भाई गिरीश उपाध्याय के साथ प्राइवेट बस संख्या डीडी03ए 9169 से यात्रा कर रहा था। युवक केलाखेड़ा क्षेत्र के एसडी कालेज ऑफ एजुकेशन में बीएड परीक्षा के प्रथम सेमेस्टर का फार्म भरने आ रहा था। बस से उतरने के दौरान वह उसी बस के नीचे आकर कुचल गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक और परिचालक बस छोड़कर फरार हो गए। बस से सवारियां उतर कर दूसरी बस और अन्य वाहनों में बैठकर रवाना हो गईं। सूचना पर थाना प्रभारी वीरेंद्र रमोला टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार छात्र स्टॉप आने पर बस की धीमी गति होने पर उतर रहा था और अचानक संतुलन बिगड़ने पर गिर गया। विद्यालय के मनीष पांडे, अनिल कुमार सहित अन्य कर्मचारियों ने घटना पर शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें