फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन बाद भी दो थानों की पुलिस हत्यारों का सुराग नहीं लगा सकी

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन बाद भी हत्यारों का सुराग नहीं लगा पाई पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लोहारू।
क्षेत्र के गिगनाऊ गांव के पास एक जोड़े का अपहरण कर युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने की गुत्थी अभी नहीं सुलझ पाई है। इस मामले में लोहारू पुलिस और सीआईए संयुक्त रूप से जांच कर रही है, लेकिन पुलिस अभी हत्यारों तक पहुंच नहीं पाई है।
21 मार्च को कुछ लोगों ने सिवानी तहसील के गांव घंघाला के निवासी विरेंद्र और उसकी पत्नी का गिगनाऊ गांव के पास अपहरण कर लिया था। इसके बाद विरेंद्र की गोली मार कर हत्या कर दी थी और उसका शव राजस्थान के चुरू जिले के हमीरवास थाना क्षेत्र के गांव नीमा से रेबारीबास जाने वाले कच्चे रास्ते पर फेंककर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहारू थाने में उक्त घटना का मामला मृतक के पिता राजकुमार की शिकायत पर दर्ज किया गया था। घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस मामले की तह तक नहीं पहुंच पाई है। मामले के जांच अधिकारी राजबीर सिंह ने बताया कि लोहारू पुलिस और सीआईए इस मामले में जांच कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें