फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमाऊं के हर जिले में खुलेगा साइबर थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। डीजीपी अनिल रतूड़ी ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में कुमाऊं मंडल के आईजी आदि अधिकारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने मंडल के हर जिले में साइबर थाना खोलने की संस्तुति की। डीजीपी ने कहा कि विवेचनाओं को किसी भी सूरत में लंबित न रखा जाए। महिलाओं, बच्चों की सुरक्षा के लिए व्यापक कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन

डीजीपी ने कहा कि सड़क हादसों की रोकथाम के लिए यातायात सड़क सुरक्षा अभियान चलाएं। जनता को भी जागरूक करने के साथ गुमशुदा बच्चों को भी बरामद करें। नशे के कारोबार पर रोक लगाएं। स्कूल, कॉलेजों में जाकर नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाएं, अनुसूचित जाति/जनजातियों के साथ होने वाले अपराधों पर लगाम लगाएं, जनता की शिकायतों का निस्तारण करें। पुलिस कर्मियों ने भी डीजीपी को कई समस्याएं बताईं। डीजीपी ने जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुलिस कर्मियों की समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाए। उन्होंने सराहनीय कार्य करने वाले भवाली इंस्पेक्टर उम्मेद सिंह दानू को पांच हजार रुपये, खटीमा थाने में तैनात मुकेश वर्मा को तीन हजार रुपये का नकद इनाम दिया गया। इस दौरान आईजी पूरन सिंह रावत, एसएसपी जन्मेजय खंडूरी, एसएसपी ऊधम सिंह नगर पी रेणुका देवी, एसएसपी अल्मोड़ा मुकेश कुमार, एसपी बागेश्वर धीरेंद्र गुंज्याल, एसपी चंपावत अमित श्रीवास्तव, एसएसपी सदानंद दाते, एसपी सिटी हल्द्वानी हरीश चंद्र सती, डीसी ढौंडियाल, सीओ नैनीताल विजय थापा समेत जिलों के एसआई मौजूद रहे।
भवाली इंस्पेक्टर उम्मेद सिंह दानू :
वीरभट्टी मार्ग पर बढ़े यातायात के दबाव के बीच भवाली, भीमताल और गुलाबघटी में लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए किए गए बेहतर काम के लिए पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

कांस्टेबल मुकेश वर्मा :
29 जनवरी रात्रि गस्त के दौरान बैंक ऑफ बड़ौदा में पड़ी डकैती रोकने के लिए अकेले ही बदमाशों से मुठभेड़ के दौरान घायल होने के बावजूद मुकेश वारदात रोकने में कामयाब हुए। उन्हें अदम्य साहस के लिए किया गया सम्मानित।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें