फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर खाने से किसान की मौत

विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। जहरीला पदार्थ खाने से किसान की मौत हो गई। उसे भोटिया पड़ाव स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहर खाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस छानबीन की बात कह रही है।
विज्ञापन

चौसला मुखानी निवासी गणेश सिंह (44) पुत्र लक्ष्मण सिंह को बुधवार की रात उल्टी होने लगी। अचानक बेहोश होने पर परिजनों ने उन्हें भोटिया पड़ाव स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार के दौरान किसान की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी से उपनिरीक्षक महेश जोशी अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने पुलिस को कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया। पुलिस का कहना है कि किसान ने क्या खाया था, इस बारे में भी स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें