बाजपुर में डंपर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में महिला और पीछे बैठे दो बच्चे घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने डंपर में तोड़फोड़ कर चालक की पिटाई कर दी। पुलिस ने चालक और डंपर को कब्जे में ले लिया।
रविवार को गांव गोबरा निवासी कमलेश कौर अपनी 12 वर्षीय पुत्री मुस्कान और 8 वर्षीय पुत्र रक्षित के साथ स्कूटी से अपने पति जीत सिंह को गांव इटव्वा स्थित आटा चक्की पर भोजन देने जा रही थी। गऊघाट मोड़ पर सामने से आ रहे डंपर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में कमलेश कौर और दोनों बच्चे घायल हो गए।
घटना से गुस्साए लोगों ने डंपर में तोड़फोड़ कर दी और चालक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर डंपर कब्जे में ले लिया। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नही हुई थी। बताते हैं कि डंपर कोसी नदी की ओर खनन के लिए जा रहा था।