खटीमा। मोबाइल की दुकान में हुई चोरी के खुलासे की मांग को लेकर व्यापारियों ने कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट का घेराव कर कार्रवाई की मांग की। व्यापारियों ने कहा कि दुकान से साढ़े तीन लाख के मोबाइल और 39 लाख की नकदी चोरी हो गई।
कोतवाल भट्ट ने कहा कि चोरों की तलाश की जा रही है। मोबाइलों को सर्विलांस पर लगाया गया है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा। इस दौरान मनोज भट्ट, राहुल रोहेला, प्रवीन कंछल, अमरजीत सिंह, सतीश गोयल, नासिर खान, अमन अरोड़ा, मनोज वाधवा, कामिल खान आदि थे।