खटीमा। कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान खेतलसंडा रेलवे फाटक के पास बैठे दो युवकों को दो अवैध तमंचे और कारतूस के साथ पकड़ा है। शुक्रवार रात सवा दस बजे एसआई विनोद जोशी टीम के साथ गश्त पर थे।
उन्हें खेतलसंडा खाम रेलवे फाटक पर संदिग्धावस्था में बैठे दो युवकों केे पास तमंचे होने की जानकारी मिली। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वार्ड संख्या दो गोटिया निवासी मो. शमीम और पुराना शहर बारादरी बरेली निवासी शिवम हाल निवासी बनबसा को पकड़ लिया।
उनके पास से पास से दो 12 बोर के तमंचे और दो कारतूस बरामद हुए। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश कर दिया।