फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक गेट से चोरी बाइक के साथ पकड़ा चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। बैंक गेट से बाइक चोरी कर फरार चोर सीसीटीवी में कैद हुआ तो ग्रामीणों ने उसे दबोच लिया। ग्रामीणों ने चोर को पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि, आरोपी बाइक को कहीं बेच आया है। पुलिस बाइक की बरामद के लिए उसके द्वारा बताए पते पर रवाना हो गई है।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह बरुआबाग निवासी मोहन राम अपनी बाइक (यूए04सी-3840) से सिसौना गांव के बैंक ऑफ बड़ौदा आया था। मोहन बैंक कार्यालय से काम निपटाकर बाहर आया तो गेट पर खड़ी उसकी बाइक गायब थी। इस पर बैंक प्रबंधन व उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया। मोहन ने शाखा प्रबंधक की मदद से गेट पर लगा सीसीटीवी देखा। इसमें कल्याणपुर गांव में किराए के मकान में रह रहा एक युवक उसकी बाइक चोरी कर फरार होते कैद मिला। उसने ग्रामीणों से फरार युवक की जानकारी जुटाई और फिर युवक के मोबाइल पर कॉल कर उसे झांसे में ले बुला लिया। जैसे ही बाइक चोरी करने वाला युवक मोहन के पास आया उसने ग्रामीणों के साथ उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने युवक से पूछताछ की तो उसने मझोला कस्बे के एक व्यक्ति को बाइक बेचना कबूला। जिस पर पुलिस बाइक बरामदगी के लिए मझोला रवाना हो गई। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें