निकटवर्ती गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर सौंपकर उसके बैंक एकाउंट से धोखाधड़ी कर अलग-अलग समय में ढाई लाख रुपये निकालने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है।
अमाऊं निवासी रिंकू राणा ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि उसके पति वीरेंद्र सिंह व उसका एसबीआई की खटीमा शाखा में संयुक्त खाता है, जिसमें 13 सितंबर को अलग-अलग समय में चार बार 40-40 हजार, 17395, 9375, 5698, 15491, 8995, 5000, 3000 कुल ढाई लाख रुपये बैंक से धोखाधड़ी से निकाल लिए। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर रकम बरामद करने की मांग की है।
झनकइयां थाने के दरोगा जेसी भट्ट ने बताया कि महिला के खाते से एटीएम कार्ड से ऑनलाइन खरीदारी की गई है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस बैंक शाखा गई, लेकिन तब तक बैंक बंद हो चुका था। शनिवार को मामले की जांच की जाएगी।