सितारगंज। किशोरियों से छेड़छाड़ करने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज रुद्रपुर कोर्ट मेें पेश किया, जहां से हल्द्वानी उन्हें जेल भेज दिया गया।
चौमेला गांव वार्ड दो निवासी शाने अली, छोटा उर्फ अनीस और जाबिर अली पर गांव की दो किशोरियों से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी का आरोप था।
शनिवार की रात गांव के लोगों ने शाने और जाबिर को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। रविवार सुबह एसएसआई बीएस बिष्ट ने छोटा को नकुलिया चौराहा से धर दबोचा। पुलिस ने तीनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 क, 323, 504 एवं 5/6 पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। कोर्ट में पेश कर उन्हें जेल भेज दिया गया।