काशीपुर। जसपुर खुर्द निवासी रूपवती (45) पत्नी रामकुमार के घर पर करीब चार साल से एक परिवार किराए पर रह रहा है। आरोप है कि उन्होंने मकान खाली करने को कहा तो किराएदार आना-कानी करने लगा। इस बात को लेकर शनिवार देर शाम दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। किराएदार महिला ने रूपवती पर धारदार हथियार से हमलाकर घायल कर दिया। महिला को परिजनों ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता ने पुलिस में तहरीर दे दी है।