फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेड़ाघाट बाजार में मारपीट करने वाले पुलिस गिरफ्त से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
पिटाई करने वाले पुलिस गिरफ्त से बाहर
विज्ञापन

खटीमा। टेड़ाघाट बाजार में महिला मंगल दल अध्यक्ष के घर में घुसकर पिटाई और जान से मारने की धमकी देने वाले बदमाश पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। जबकि पुलिस जीडी में नामजद ये बदमाश अपने साथियों के साथ देर रात तक टेड़ाघाट बाजार में बेखौफ घूम रहे हैं। अपने आकाओं के साथ घूमने वाले बदमाश पीड़ित परिवार पर राजीनामे का दबाव बना रहे हैं।
मुड़ेली, चारूबेटा, टेड़ाघाट, चंदेली में गुंडागर्दी करने वाले इन बदमाशों की टीम इससे पूर्व लगभग छह से अधिक वारदातों को अंजाम दे चुकी है। इन मामलों में दो पूर्व सैनिकों की निर्मम पिटाई तथा ठेले में दुकान लगाकर अपनी आजीविका चलाने का मामला है। तब पीड़ितों ने गुंडागर्दी करने वालों के खिलाफ पुलिस को अलग-अलग तहरीरें सौंपी तो महकमे के अधिकारियों से पैठ की वजह से ये मामले दबकर रह गये। इस दौरान लगभग छह किसानों के पुआल के ढेरों में अलग-अलग समय आग लगाने का मामला भी सुर्खियों में रहने के बाद दबा दिया गया। इतना ही नहीं एक टैक्सी स्वामी पूर्व सैनिक के घर में घुसकर छह अधिक बदमाशों ने महिलाओं से अभद्रता की बल्कि परिजनों की निर्मम पिटाई भी की। महिला मंगल दल अध्यक्ष के घर में घुसकर पिटाई की घटना के एक सप्ताह गुजरने पर भी एक भी बदमाश पुलिस गिरफ्त में नहीं होने से ग्रामीणों में संदेह होने लगा है कि कहीं इस बार भी बदमाश साफ बच न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
टेड़ाघाट बाजार में पुलिस पिकेट लगाने की योजना प्रस्तावित है। जांच में सामने आया है कि पुलिस जीडी में नामजद बदमाश लंबे समय से गुंडागर्दी कर रहे हैं लेकिन इन्हें इस बार किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।
बीएल मधवाल, सीओ, खटीमा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें