फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसों को लेकर दो पक्षों में चले लाठी डंडे, पाटल, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बाजपुर। मजदूरी के पैसे मांगने पर दो पक्षों के बीच लाठी डंडे और पाटल चल गए। जिसमें दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। एक पक्ष के तीन घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जबकि दूसरे पक्ष से घायल एक व्यक्ति का निजी अस्पताल में इलाज कराया गया है।

एक पक्ष ने पुलिस चौकी दोराहा में तहरीर देकर हमला करने वाले पांच आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। आरोप है कि गांव कनौरा निवासी मो. यूसुफ ने इसी गांव निवासी रिजवान के यहां टीनशेड लगाया था। जिसकी मजदूरी के तीन हजार रुपये में से 300 रुपये शेष रह गए थे। रविवार को शाम मो. यूसुफ मजदूरी की शेष रकम 300 रुपये लेने के लिए गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। हंगामा की बात सुनकर यूसुफ के भाई यूनुस और जुबेर भी आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी डंडे और पाटल चल गए। जिसमें यूसुफ, यूनुस और जुबैर घायल हो गए। ग्रामीणों ने तीन घायल भाइयों को सीएचसी में भर्ती कराया। एसएसआई सुशील कुमार ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें