फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेतावनी के चलते चीनी दंपति ने दिल्ली रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। जिला पुलिस की चेतावनी के बाद चीन के दंपति बृहस्पतिवार को लालकुआं सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल का गेस्ट हाउस छोड़कर चले गए। दोनों ने एलआईयू को बताया कि वे निर्धारित समय सीमा से पहले भारत छोड़ देंगे।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार चीनी नागरिक लीयावो लीकिंग (पासपोर्ट संख्या 540141496) और सुकिन हे (पासपोर्ट संख्या 5382433) 19 मई 2018 को टूरिस्ट वीजा संख्या 900 ई 4बीसी 61 से भारत भ्रमण के लिए आए थे। दोनों लालकुआं स्थित सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल के गेस्ट हाउस में ठहरे थे। एलआईयू की टीम ने जांच की तो पता चला कि वे पेपर मिल प्रबंधन से बिजनेस की बात करने लगे। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने इस मामले में उच्चाधिकारियों से राय देने के बाद दोनों के खिलाफ देश छोड़ने की नोटिस जारी किया।
नोटिस में चेतावनी दी गई कि पांच दिन में दोनों देश नहीं छोड़ते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नोटिस मिलने के बाद दोनों देश छोड़ने के लिए तैयार हो गए। उन्होंने दूतावास के माध्यम से विमान का टिकट बुक कराया। एलआईयू निरीक्षक दीप भट्ट ने बताया कि दोनों बृहस्पतिवार की दोपहर तीन बजे लालकुआं से दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें