फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएलएन में मिले दो और युवकों के शव, एक को पहनाए गए थे महिला के कपड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
जेएलएन में मिले दो युवकों के शव, एक को पहनाए गए थे महिला के कपड़े
विज्ञापन

- नहर में शवों के मिलने का नहीं रुक पा रहा सिलसिला, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम को भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
जेएलएन नहर में वीरवार को दो युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। एक युवक को महिला के कपड़े पहनाए गए थे। जिसके कारण काफी देर तक एक शव को पुलिस महिला का समझती रही। बाद में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी।
अर्बन स्टेट थाना पुलिस को वीरवार को सूचना मिली कि जेएलएन नहर में दो शव झाड़ियों में फंसे हुए हैं। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों की मदद से दोनों शवों को बाहर निकाला। एक युवक की उम्र करीब 33 वर्ष थी, जिसे सलवार-सूट पहनाए गए थे। काफी देर तक पुलिस शव को महिला का समझती रही। बाद में युवक होने की पुष्टि हुई। इसके अलावा झाड़ियों से एक 35 वर्षीय शव निकाला गया। युवक पेंट व शर्ट पहने हुए था। पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया मगर शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या कर शवों को डाले जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नहीं रुक रहा शवों के मिलने का सिलसिला
जेएलएन नहर में शवों के मिलने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। एक सप्ताह पूर्व ही एक युवक का शव नहर से निकला था। इसके अलावा महिला का शव भी बरामद किया गया था। एक माह में करीब छह शव नहर से निकल रहे है। अधिकतर शवों की शिनाख्त ही नहीं हो पाती है।


कन्हेली हेड के पास से मिला नहर में डूबे छात्र का शव
- तीन दिन पूर्व नहाते समय डूब गया था छात्र
- परिजनों मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
- दूसरे डूबे युवक का नहीं लग सका कोई सुराग
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
लाढ़ौत गांव के फिल्म एवं टीवी का कोर्स कर रहे छात्र के शव को तीसरे दिन कन्हेली हेड के पास से नहर से बरामद कर लिया गया। छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। गोताखोरों ने ही शव को बरामद किया। गमगीन माहौल में शव का गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। जबकि दूसरे डूबे युवक बिट्टू का कोई पता नहंी लग सका।
विज्ञापन


तीन दिन पूर्व ही जेएलएन में नहाते समय लाढ़ौत निवासी 22 वर्षीय मंजित व सोनीपत के मिर्जापुर निवासी बिट्टू नहर में डूब गए थे। दोनों को गोताखोरों ने तलाश करने का प्रयास किया गया था मगर उनका कोई पता नहीं लग सका था। तीसरे दिन भी गुरूग्राम व करनाल से बुलाए गए गोताखोरों ने दोनों को तलाश किया मगर शवों का कोई पता नहीं लग सका। दोपहर के समय मंजित के शव को कन्हेली हेड के पास से बरामद कर लिया गया। शव को बाहर निकाला गया। गमगीन माहौल में मृतक के शव का गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। उधर दूसरे दिन भी बिट्टू के शव का कोई पता नहीं लग सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें