फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में पीएसी जवान की मौत

विज्ञापन
हल्‍द्वानी टांडा रोड पर हुए हादसे के बाद छतीग्रस्त बुलेरो । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। टांडा जंगल में बाइक हादसे में पीएसी जवान की मौत हो गई। बाइक से बचने के फेर में एक बोलेरो भी पेड़ से टकराकर पलट गई। बोलेरो चालक के अनुसार हादसा दो बाइकों के टकराने से हुआ लेकिन पुलिस के अनुसार अभी कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने शक के आधार पर बोलेरो को कब्जे में और चालक को हिरासत में लिया है। सूचना पर एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव और पीएसी कमांडेंट सुनील कुमार मीणा ने घटना का जायजा लिया।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिले के बेड़ीनाग निवासी गगन कुमार आगरी (34) रुद्रपुर स्थित 46 वीं वाहिनी पीएसी-ई कंपनी में सिपाही के पद पर 2007 से तैनात था। उसकी देहरादून राजभवन में ड्यूटी लगी थी और उसे शनिवार को ज्वाइन करना था। शुक्रवार शाम वह बाइक पर हल्द्वानी से रुद्रपुर जा रहा था। बताया जा रहा है कि मोतिया पाथर और एस मोड़ के बीच बस को ओवरटेक करते समय उसकी बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई। गगन बाइक के साथ सड़क पर गिर पड़ा और उसका हेलमेट भी छिटककर दूर जा गिरा। दूसरा बाइक सवार भाग निकला। बुरी तरह घायल गगन को लोगों ने एक निजी वाहन से एसटीएच पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बाइक से बचने में पांच सवारियां लेकर रुद्रपुर से आ रही बोलेरो भी एक पेड़ से टकराकर पलट गई। बोलेरो चालक बैलपड़ाव निवासी नवीन कुमार ने बताया कि बस को ओवरटेक करने के चलते जवान दुर्घटना का शिकार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें