फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर में सबसे अधिक छलकेंगे जाम

विज्ञापन
अब वाइन और चाय का मजा एक साथ!
विज्ञापन
हल्द्वानी। नववर्ष पर जिले में शराब की कॉकटेल पार्टियों के लिए सबसे अधिक रामनगर क्षेत्र के 30 लोगों ने ओकेजनल लाइसेंस लिया है। नैनीताल में 13 के बाद सबसे कम हल्द्वानी के तीन लोगों ने आवेदन किया है। कई लोगों ने बगैर लाइसेंस कॉकटेल पार्टियों का आयोजन किया है।
विज्ञापन

नववर्ष नजदीक आते ही शराब कॉकटेल पार्टियों के लिए लोगों ने तैयारी शुरू कर दी है। एक दिन का ओकेजनल लाइसेंस लेने के लिए होड़ लग गई है लेकिन हल्द्वानी में लाइसेंस लेने के लिए लोग आगे नहीं आ रहे हैं। जिला आबकारी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि पार्टी में शराब परोसने के लिए 46 लोगों ने लाइसेंस ले लिया है। इनमें रामनगर के 30, नैनीताल में 13 हल्द्वानी के तीन लोग शामिल हैं। इस आधार पर आबकारी अधिकारी कयास लगा रहे हैं कि इस बार सबसे अधिक जाम रामनगर में छलकेंगे। नैनीताल के बाद सबसे अधिक संख्या में पर्यटकों का रुख रामनगर की ओर है। यही कारण है कि इस क्षेत्र में शराब पार्टियां अधिक होंगी। इधर हल्द्वानी के काफी युवकों ने समूहों में बगैर लाइसेंस लिए शहर से लेकर जंगलों तक पार्टी की तैयारी की है। युवकों का कहना है कि पुलिस सड़कों पर चेकिंग करेगी लेकिन वे घरों में पार्टियों का आयोजन करेंगे। इसके लिए युवक थोक में शराब खरीद रहे हैं। दमुवाढूंगा के अवैध कारोबारी ने पार्टी के लिए छह पेटी शराब भेजी लेकिन हीरानगर पुलिस ने उसे गाड़ी सहित पकड़ लिया।
विज्ञापन


जिले में कॉकटेल पार्टियों के लिए 46 लाइसेंस स्वीकृत
रामनगर में 30, नैनीताल में 13, हल्द्वानी में सबसे कम तीन लाइसेंस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें