फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशेड़ियों के अड्डे पर छापा मारा तीन किशोर पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। अपनी जिन लाड़लों को माता-पिता बड़े अरमान से स्कूल पढ़ने भेज रहे थे वे तो एक नंबर के नशेड़ी निकले। पुलिस ने हीरानगर चौकी पुलिस ने नवाबी रोड हरीघास स्थित एक प्लाट में छापा मारा मारा तो पोल खुल गई। यहां तीन किशोरों को पकड़ लिया। इनमें दो इंटर के छात्र थे। अड्डे पर बैठे कुछ लोग पुलिस को देखकर भाग गए। मौके पर मिली एक स्कूटी, बाइक और दो टेंपो को पुलिस ने सीज कर दिया।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि काफी समय से नशे के अड्डे की सूचना मिल रही थी। बताया जा रहा था कि यहां स्कूली बच्चे भी स्मैक का सेवन करने पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार को छापा मारा तो कुछ किशोर और टेंपो चालक मौके से भाग निकले। पुलिस ने इंटर के दो छात्रों सहित तीन किशोरों को पकड़ लिया। पूछताछ से पता चला कि अभी स्मैक लेकर किशोरों का साथी नहीं आया था। इसी कारण वे इंतजार में खड़े थे। पुलिस ने किशोरों के परिजनों को चौकी पर बुलवाया और उनकी करतूतों के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने किशोरों को परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने लावारिस स्कूटी, बाइक और दो टेंपो को जब्त कर दिया। इस मामले में चेकिंग के दौरान पुलिस ने सात वाहनों का भी चालान किया। पुलिस ने हिदायत दी कि अगर कोई नशा पीते हुए मिला तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सावधानी बरतना जरूरी
-आप अपने लाड़ले को स्कूटी और बाइक से स्कूल भेज रहे हैं तो तो उस पर नजर भी रखें।
-उसकी हर गतिविधि और दोस्तों के बारे में भी पूरी जानकारी रखें।
-मोबाइल दे रखा है तो समय-समय पर उसका मोबाइल भी देखते रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें