बागेश्वर। कर्मी में युवक की हत्या मामले में बुधवार को कपकोट पुलिस ने फिर घटनास्थल का दौरा किया। इस मामले में पुलिस पहले ही तीन युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
सोमवार से लापता युवक खिलाफ सिंह कर्म्याल की गांव के ही तीन युवकों ने हत्या कर दी थी। मामले की जांच कर एसएसआई खुशवंत सिंह ने बताया कि पुलिस के पास हत्यारों के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। बुधवार को फिर घटनास्थल पर जाकर साक्ष्य जुटाए गए। जल्द ही ग्रामीणों सहित अन्य गवाहों के बयान दर्ज किए जाएंगे।