फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिट गांव में घर से डेढ़ लाख के गहने ले उड़े चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत जलाड़ी पंचायत के रिट गांव में चोरों ने दिनदहाड़े एक घर से डेढ़ लाख के गहनों पर हाथ साफ कर लिया है। चोरों ने जब घटना को अंजाम दिया तो उस समय घर पर कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। घर के मालिक किसी कार्य के लिए सलौणी गए हुए थे। परिवार ने इसकी शिकायत पुलिस थाना नादौन में दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। रिट निवासी वीना देवी पत्नी मुकेश कुमार ने कहा कि सोमवार को हुई इस घटना के समय वह अपने पति सहित किसी कार्य से सलौणी गई थीं।
विज्ञापन

शाम करीब आठ बजे जब वापस घर आए तो उन्हें चोरी का पता चला। घर के मुख्य दरवाजे का ताला खोला तो अंदर से दरवाजे की कुंडी लगी हुई थी। इसके बाद जब वह घर के पिछली ओर गए तो देखा कि वहां का दरवाजा खुला पड़ा था और इसे तोड़ा गया था। वीना ने कहा कि घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी में रखे सोने के गहने गायब थे। उन्होंने कहा कि इसमें सोने की चार अंगुठियां, एक गले का हार, दो कंगन, एक जोड़ी झुमके और एक मंगलसूत्र गायब है। मुकेश कुमार ने कहा कि करीब एक सप्ताह पूर्व भी उनके घर में चोरी हुई थी। उस समय करीब चार हजार रुपये, चांदी के गहने और घर का कुछ सामान गायब था। मुकेश और उनकी पत्नी निजी कंपनी में कार्यरत हैं। इस संबंध में थाना प्रभारी नादौन महेंद्र परमार ने कहा कि मामला दर्ज कर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें