फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवेंद्र की मौत मामले में मुकदमा दर्ज कराने का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। न्यायालय सिविल जज (अवर खंड) की अदालत ने पत्रकार देवेंद्र पटवाल की मौत के मामले में कालाढूंगी पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया है। आदेश की प्रति एसएसपी को भी भेजी गई है।
विज्ञापन

गाजियाबाद यूपी के गीतांजलि विहार खोड़ा कॉलोनी देवेंद्र एक टीवी चैनल में जिला प्रभारी थे। एक जनवरी 2018 को संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई थी। इस मामले में देवेंद्र की मां गंगा देवी ने धारा 156 (3) के तहत अदालत में प्रार्थनापत्र दिया। बताया कि एक जनवरी 2018 की दोपहर देवेंद्र अपने साथ काम करने वाले कर्मचारी के घर बैलपड़ाव के पास स्थित एक गांव में गया था। रात आठ बजे तबियत खराब होने पर उसे भोटियापड़ाव स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। मां के अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बताया कि उसके बेटे की मौत हो चुकी है। फिर भी मां अपने बेटे को लेकर एम्स गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गाजियाबाद यूपी के गीतांजलि विहार खोड़ा कॉलोनी स्थित घर देवेंद्र का शव लाया गया और दिल्ली में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। मौत के बाद उनका फोन मुकेश ने लिया था। कुछ दिनों बाद अभियुक्त सुनील ललित और विनोद ने उसके पुत्र का मोबाइल, कैमरा आदि सामान दमुवाढूंगा स्थित मकान मालिक महेंद्र सिंह सिराड़ी को सौंप दिया। अभियुक्तों बेटे के शव का पोस्टमार्टम होने नहीं दिया। इस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अदालत ने सुनवाई के बाद थाना प्रभारी कालाढूंगी को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है। कालाढूंगी थाना प्रभारी देवेंद्र चौहान ने आदेश मिलने से अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन


देवेंद्र की मौत मामले में रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें