फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरस मेले में होंगे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, लगेंगे 140 स्टाल

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। सीडीओ विनीत कुमार ने मंगलवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर 14 जनवरी से प्रस्तावित राष्ट्रीय स्तर के सरस मेले की तैयारियों की समीक्षा की। इस बार मेले में 140 स्टाल स्वयं सहायता समूहों को, 20 सरकारी विभागों को और 40 सशुल्क उद्यमियों एवं व्यवसायियों को आवंटित किये जाएंगे। 14 जनवरी से शुरू होने वाले मेले का समापन 26 जनवरी को होगा।
विज्ञापन

गौलापार स्थित प्रसार प्रशिक्षण केंद्र परिसर में हुई बैठक में सीडीओ ने विभिन्न प्रांतों से आने वाले उद्यमियों के लिए आवास, सफाई, परिवहन व भोजन आदि की अच्छी व्यवस्था करने को कहा। मेला प्रांगण में मुख्य मंच पर प्रति सुबह से लेकर देर रात तक रंगारंग कार्यक्रम होंगे। मेले में प्रवेश नि:शुल्क होगा। बैठक में परियोजना निदेशक बालकृष्ण, जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, उप निदेशक सूचना योगेश मिश्रा, अपर परियोजना निदेशक संगीता आर्या, मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी गोपाल स्वरूप आदि मौजूद थे।
विज्ञापन



सरस मेले में लगेंगे 140 स्टाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें