बागपत। पुलिस ने नववर्ष पर जिले भर में चेकिंग अभियान चलाकर सात युवकों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से सात तमंचे और 14 कारतूस बरामद किए। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर वाहनों की तलाशी ली।
सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने डौला गांव के जंगल से नासिर निवासी डौला को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक कारतूस बरामद हुआ। दोघट थाना पुलिस ने आदमपुर गांव के जंगल से सुनील निवासी कान्हड़ को गिरफ्तार कर 315 बोर का तमंचा व दो कारतूस बरामद किए। बागपत कोतवाली पुलिस ने पक्का घाट से शारून निवासी पुरानी तहसील बागपत, भूरा निवासी असारा को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से दो तमंचे व तीन कारतूस मिले। रमाला थाना पुलिस ने किरठल गांव से बरकत निवासी किरठल को गिरफ्तार कर 315 बोर का तमंचा व चार कारतूस बरामद किए। छपरौली थाना पुलिस ने मनोज निवासी चौबली को गिरफ्तार कर 12 बोर का तमंचा व एक कारतूस बरामद किय। पुलिस ने सभी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जेल भेज दिया है। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।