फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैटरी चोरी में पुलिस ने पार्षद को बनाया तीसरा आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बैटरी चोरी में पार्षद शाकिर अहमद को भी पुलिस ने तीसरा आरोपी बनाया है। चोरी में पकड़े गए एक आरोपी ने पार्षद के कबाड़ गोदाम में चोरी का माल रखने और खरीदने की बात कुबूली थी। इधर, पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन

काठगोदाम थाना क्षेत्र में सितंबर से बैटरी चोरी की कई घटनाएं हुईं थीं। काठगोदाम निवासी सबलू खान, देवेंद्र सिंह खत्री और भवाली निवासी भास्कर मिश्रा के वाहनों की बैटरी चोरी हुई थी। शुक्रवार को पुलिस ने कार स्वामी शाहनूर खान निवासी राजपुरा जोशीखोला अल्मोड़ा, हाल निवासी रानीबाग और कबाड़ी की दुकान में काम करने वाले वारसी गली राजपुरा निवासी मो. आरिफ को गौलापार से गिरफ्तार कर लिया। उनकी कार से चोरी की दो बैटरी बरामद की गईं। जबकि तीन बैटरी बनभूलपुरा स्थित पार्षद शाकिर अहमद के कबाड़ की दुकान से बरामद किया गया।
काठगोदाम पुलिस ने मोहम्मद आरिफ के बयान के आधार पर वार्ड 15 के पार्षद शाकिर अहमद को भी चोरी का माल छिपाने और खरीदने का आरोपी बनाया है। इधर, पुलिस ने गिरफ्तार दो आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। पार्षद का नाम बैटरी चोरी में आने के बाद पुलिस उसकी भूमिका की जांच कर रही है। एसओ कमाल हसन के मुताबिक आरोपी पार्षद के कबाड़ से माल बरामद हुआ है। वार्ड 15 के पार्षद शाकिर अहमद का कहना है कि कबाड़ की दुकान उनकी नहीं है। दुकान उनके भाई के हिस्से में है। भाई ने आरिफ को किराये पर दुकान दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



बैटरी चोरी में पार्षद को बनाया तीसरा आरोपी
गिरफ्तार दोनों बैटरी चोरों को पुलिस ने जेल भेजा
पार्षद ने कहा, दुकान उनके भाई की है, इसे आरिफ ने किराये पर लिया था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें