फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन के शव को दिल्ली ले गया भाई

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। सातताल झील में बुधवार को दिल्ली निवासी उजरा (29) पुत्री मोहम्मद हनीफ ने बिमारी से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी। बृहस्पतिवार को परिजन नैतीताल पहुंचे और शव लेकर दिल्ली रवाना हो गए।
विज्ञापन

मृतक उजमा के भाई इमरान ने पुलिस को बताया था कि उसकी बहन का हार्मोन बढ़ने के चलते ऑपरेशन किया गया था और वह दिल्ली के अस्पताल में भर्ती थी। लेकिन मंगलवार को वह बिना बताए दिल्ली से काठगोदाम स्टेशन पहुंचने के बाद सातताल गई थी। जहां उसने बीमारी से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी। बृहस्पतिवार को इमरान अपनी मां अनीसा के साथ नैनीताल पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा।
वह अपनी बहन का शव लेकर दिल्ली रवाना हो गया। एसआई पनीराम टम्टा ने बताया उजमा के भाई इमरान ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन बीमारी से परेशान थी। जिसके चलते उसने सातताल झील में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया भाई के लिखित बयान पर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें