फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर पर कॉर्बेट में ड्रोन उड़ाने पर 40 हजार का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बिजरानी रेंज में कानपुर आईआईटी से आए प्रोफेसर को ड्रोन उड़ाते समय गश्ती दल ने पकड़कर 40 हजार रुपये का जुर्माना वसूला।
विज्ञापन

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक सुरेंद्र मेहरा ने बताया कि कोटद्वार रोड पर्वतीय सभा के पास मंगलवार शाम आईआईटी कानपुर के भू-विज्ञान के प्रोफेसर जावेद एन मलिक कॉर्बेट पार्क के जंगल में ड्रोन उड़ा रहे थे। कुछ देर बाद ड्रोन कही जंगल में गिर गया। इस पर वे खोजबीन करने लगे। गश्ती दल उन्हें पकड़कर मुख्यालय ले आई, उनके साथ 4 विद्यार्थी थे। प्रोफेसर पर 40 हजार रुपये का नकद जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

बिजरानी के रेंज अधिकारी राजकुमार ने बताया कि प्रोफेसर जावेद उक्त क्षेत्र में भूकंप के सर्वे की बात कर रहा था, लेकिन उनके पास कोई प्रमाण नहीं था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें