फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिन में ही दोस्ती का निकला दम

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। होटल मैनेजमेंट करने वाले युवक और युवती की दोस्ती अधिक दिनों तक नहीं चल सकी। युवती ने कोतवाली थाने में आकर आरोप लगाया कि युवक उसे फोन कर ब्लैकमेल कर रहा है। पुलिस ने युवक को बुलाया। थाने में युवक के माफी मांगने पर दोनों ने अपना रास्ता अलग-अलग कर दिया। लिखित समझौता लेने के बाद पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया।
विज्ञापन

छड़ायल निवासी युवक ने किसी प्रकार भीमताल क्षेत्र की युवती का मोबाइल नंबर हासिल कर लिया। इसके बाद उसे फोन कर नजदीकियां बढ़ाई। युवती का कहना था कि दस दिनों के बीच दोनों के बीच दोस्ती हो गई थी। इस बीच युवक ने फोटो खींचने के बाद उसे ब्लैकमेल करने लगा। वह फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देने लगा। युवक की हरकतों से परेशान युवती रोते हुए थाने पहुंची। आरोप लगाया कि युवक अपने दोस्तों से भी फोन कराता है। युवती की बातों को सुनने के बाद उपनिरीक्षक प्रियंका मौर्या ने युवक को बुलाया। युवक का कहना था कि वह युवती को काफी दिनों से जानता हैं। युवक आरोपों से इनकार कर रहा था। युवक के माफी मांगने पर पुलिस ने दोनों से समझौता पत्र लिखवाया। दोनों ने एक दूसरे से संबंध नहीं रखने का वादा किया। पुलिस ने समझौता पत्र लेने के बाद उनको छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें