फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी ने लिया डायवर्जन का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। जिला पुलिस ने जाम से निबटने के लिए शुक्रवार से रूट डायवर्जन कर दिया। फिर भी शहर में पर्यटकों के वाहनों के आने से जाम लगते रहे। एसएसपी ने तीनपानी पहुंचकर रूट डायवर्जन का जायजा लिया और अधीनस्थों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पुलिस ने रामपुर, बरेली रोड और कालाढूंगी रोड से आने वाले पर्यटकों के वाहनों को बाईपास से डायवर्ट कर दिया। फिर भी काफी संख्या में वाहन शहर के बीच से होकर निकले। इस कारण मंगलपड़ाव, सिंधी चौराहा, कालूसिद्ध तिराहे पर कई बार जाम लगा। कोतवाली पुलिस को जाम हटाने के लिए आगे आना पड़ा। आईजी जोन पूरन सिंह रावत ने बताया कि जिला पुलिस को काठगोदाम बाईपास का प्रयोग करने की सलाह दी गई हैं। यदि 25 फीसदी पर्यटकों के वाहन गौलापार मार्ग से गुजरते हैं तो शहर में जाम नहीं लगेगा। इस मामले में पुलिस टीम भ्रमण कर दुर्घटनास्थलों को भी चिन्हित करेगी। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने तीन पानी पहुंचकर पुलिस के अलावा सीपीयू और ट्रैफिक पुलिस को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। पता चला है कि रामपुर रोड पर वाहनों को मोड़ने के लिए कोई बैरकेटिंग नहीं लगाई गई थी। इसी प्रकार कालाढूंगी रोड पर वाहनों को रोकने के लिए माकूल व्यवस्था नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें