फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रथम दृष्टया दर्ज मुकदमा गलत

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। भूमि विवाद में कालाढूंगी तहसील के पटवारी गुल हसन और अनुसेवक जीवन जोशी पर दर्ज एफआईआर के मामले में सीडीओ की अध्यक्षता वाली जांच कमेटी ने बयान दर्ज किए। सीडीओ की ओर से पुलिस उपमहानिरीक्षक को भेजे पत्र में जांच अधिकारी से बुधवार को डीएम के समक्ष प्रस्तुत होने को कहा है। कमेटी का मानना है कि प्रथम दृष्टया कोई आपराधिक कृत्य की बात नहीं लग रही है।
विज्ञापन

कालाढूंगी तहसील में पिछले माह एक भूमि विवाद हुआ था। इसमें एसआईटी के एसआई ने पटवारी गुल हसन और अनुसेवक जीवन जोशी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। उत्तराखंड लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने राजस्व कार्यों में हस्तक्षेप मानते हुए विरोध, प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार किया था। डीएम विनोद कुमार सुमन ने सीडीओ की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित कर दी थी। जांच कमेटी में एडीएम प्रशासन, एसडीएम रामनगर, एसडीएम कोश्यांकुटौली भी शामिल हैं। जांच कमेटी पटवारी, अनुसेवक के विवाद में आपत्तिकर्ता के लिखित बयान ले चुकी है। मंगलवार को सीडीओ विनीत कुमार, एडीएम प्रशासन हरबीर सिंह ने कालाढूंगी पुलिस के लिखित बयान दर्ज किए। सूत्रों की मानें तो अधिकारियों का मानना है कि प्रथम दृष्टया दर्ज मुकदमा गलत लग रहा है। सीडीओ विनीत कुमार ने बताया कि कालाढूंगी पुलिस जांच अधिकारी की ओर से उक्त प्रकरण के समस्त तथ्यों एवं अपनाई गई प्रक्रिया का परीक्षण जांच समिति के समक्ष करने को कहा गया है। इसके लिए डीआईजी से जांच अधिकारियों को बुधवार सुबह 11 बजे प्रसार प्रशिक्षण केंद्र बागजाला में डीएम के समक्ष प्रस्तुत होने का पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन


प्रथम दृष्टया दर्ज मुकदमा गलत, जांच कमेटी ने दर्ज किए बयान
डीआईजी को लिखा पत्र, सभी तथ्यों के साथ जांच कमेटी के सामने पेश हों जांच अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें