फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी 200 विद्यालयों ने नहीं किए सुरक्षा इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। एक स्कूल वैन में बच्ची के साथ गलत हरकत के बाद जागे शिक्षा विभाग ने सभी विद्यालयों प्रबंधनों और प्राचार्यों की बैठक कर उनसे 15 दिन के भीतर विद्यालयों में विद्यार्थियों सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए थे लेकिन मात्र 88 विद्यालयों ने ही शिक्षा विभाग के आदेशों का पालन कर विद्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था की है जबकि 200 विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए सुरक्षा के इंतजाम पूरे नहीं हुए हैं।
विज्ञापन

विकासखंड में करीब 285 निजी और मान्यता प्राप्त विद्यालय हैं। कुछ दिन पहले हुई विद्यालय प्रबंधकों और प्राचार्यों की बैठक बुलाकर विद्यालयों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए थे। विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट से भी कई सुरक्षा उपाय अपनाने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षा विभाग ने स्कूल बसों में महिला परिचारिका, सीसीटीवी कैमरे लगाने, चालक-परिचालकों की वर्दी, स्कूल बसों का कलर समेत कई सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। बीईओ हरेंद्र मिश्रा ने बताया कि करीब 88 विद्यालयों ने ही सुरक्षा मानकों का पालन किया है। अन्य विद्यालयों को सख्त हिदायत दी गई है कि वह सुरक्षा मानकों को जल्द पूरा करें। उन्होंने कहा कि 15 दिन बीतने के बाद भी कई विद्यालयों ने आदेशों का पालन नहीं किया है। जल्द ही चेकिंग अभियान चलाकर सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें