फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिब्यांग का पैसा उड़ाने वाले जालसाजों की तलाश

विज्ञापन
भारतीय करंसी
विज्ञापन
हल्द्वानी। अस्पताल में पत्नी का इलाज कराने आए दिव्यांग के खाते से पौने चार लाख रुपये उड़ाने वाले जालसाजों की पुुलिस तलाश कर रही है। शनिवार के चलते पुलिस को पूरा रिकॉर्ड नहीं मिल सका। हालांकि एसओजी पुलिस का सहयोग कर रही है। दाहिना हाथ गवांने पर दिव्यांग को रामपुर की एक फैक्ट्री से चार लाख का मुआवजा मिला था।
विज्ञापन

रामपुर जिले के टांडा बादली लक्ष्मीनगर निवासी दिव्यांग विजय सिंह अपनी बीमार पत्नी सुनीता का इलाज कराने के लिए 15 दिसंबर को एसटीएच आया था। पैसा समाप्त होने पर वह अस्पताल के गेट स्थित एटीएम पर गया। विजय ने पैसा निकालने की कोशिश की लेकिन भुगतान नहीं मिला। इस बीच एटीएम के पास खड़े दो युवकों ने दिव्यांग के कार्ड सेे 4000 रुपये निकाल कर एटीएम कार्ड बदल दिया। पत्नी के डिस्चार्ज होने के बाद दिव्यांग ने रामपुर के टांडा स्थित बैंक से रुपये निकालने की कोशिश की तो पता चला कि खाते में सिर्फ 100 रुपये बचे हैं। बैंककर्मियों ने बताया कि उसके खाते से 3.80 लाख रुपये हल्द्वानी और नोएडा के एटीएम से निकाले गए हैं। भुक्तभोगी ने घटना से कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एक एटीएम से सीसीटीवी फुटेज ली है लेकिन बैंक डिटेल मिलनी बाकी है। एसओजी इस मामले में पुलिस का सहयोग कर रही है। पुलिस घटना की छानबीन के लिए ट्रांसपोर्टनगर सहित अन्य एटीएम का विवरण जुटा रही है। एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने घटना में शामिल जालसाजों को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें