मेरठ। परतापुर के जैनपुर गांव के नजदीक एक प्लॉट में गोवंश के अवशेष मिलने पर भाजपाइयों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर एसपी सिटी मान सिंह चौहान, सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया मौके पर पहुंचे। आसपास के लोगों ने अधिकारियों को बताया कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर गोकशी की जा रही है। लेकिन पुलिस लापरवाह है। मौके पर पशु चिकित्सक अजय राजपूत ने जांच कर गोवंश के अवशेषों की पुष्टि की। जिसके बाद पुलिस ने जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर अवशेषों को दबवा दिया। परतापुर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस दौरान भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा, गोपाल शर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।