फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉर्बेट घूमने पहुंचे क्रिकेटर यूसूफ पठान

विज्ञापन
रामनगर में कॉर्बेट पार्क घूमने आए क्रिकेटर युसूफ पठान वन कर्मियों के साथ फोटो खिंचवाते हुए। - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। क्रिकेटर यूसुफ पठान रविवार को अपने पांच दोस्तों के साथ कॉर्बेट पार्क पहुंचे हैं। वह दो दिन कॉर्बेट पार्क में जंगल सफारी का लुत्फ उठाएंगे।वह दोस्तों के साथ ढिकाला जोन के खिनानौली रेस्ट हाउस में रहेंगे।
विज्ञापन

कॉर्बेट पार्क के उपनिदेशक नीरज कुमार ने बताया कि यूसुफ पठान 24 मई को लौट जाएंगे। पठान ने वन कर्मियों के साथ धनगढ़ी गेट पर फोटो भी खिंचवाई। उन्हें अपने बीच देख वनकर्मी उत्साहित दिखे। ढिकाला रेंजर राजेंद्र चकरायत ने बताया कि रविवार शाम को जंगल सफारी के दौरान क्रिकेटर यूसुफ पठान और उनके साथियों को बाघ भी दिखा। बाघ देखकर पठान समेत सभी साथी काफी उत्साहित नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें