फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल में पहले दिन 380 किशोर-किशोरियों को लगी वैक्सीन

विज्ञापन
मरियम - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल शहर के दो केंद्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 380 किशोर किशोरियों को को टीके की पहली डोज लगाई है। टीकाकरण कराने के बाद किशोर-किशोरियों के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन

सोमवार को डीएसए मल्लीताल और जीआईसी तल्लीताल में किशोर किशोरियों का टीकाकरण शुरू किया गया। सुबह से ही दोनों टीकाकरण केंद्रों में किशोर किशोरियों की भीड़ लगी रही। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहले बच्चों का प्रोत्साहित किया और फिर टीकाकरण शुरू किया। टीकाकरण के नोडल अधिकारी डॉ. संजीव खर्कवाल ने बताया कि सोमवार को दो केंद्रों पर कुल 380 किशोर-किशोरियों का टीकाकरण किया गया है। जिसमें डीएसए मल्लीताल में 305 और जीआईसी तल्लीताल में 75 स्कूली बच्चों का टीकाकरण किया गया है।
बताया कि नैनीताल शहर में तीन हजार किशोर किशोरियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान तल्लीताल में जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक एचबी चंद, खंड शिक्षा अधिकारी मान सिंह, प्रधानाचार्य राजेंद्र अधिकारी, नवीन पांडे, नवीन धूसिया और मल्लीताल में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एमएस रावत, विनोद कीर्ति, नीमा साह थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले वैक्सीन लगाने में डर लग रहा था, लेकिन वैक्सीन कब लगी पता ही नहीं चला। न कोई दर्द हुआ। वैक्सीन लगाकर अच्छा लग रहा है। भूमिका भंडारी, मल्लीताल
टीकाकरण को लेकर कई बातें सुनी थी। इसलिए डर लग रहा था। लेकिन टीकाकरण के बाद अच्छा लग रहा है। मरियम, राजमहल कंपाउंड, मल्लीताल
डर भी लग रहा था और टीकाकरण कराने में दर्द भी हुआ। टीकाकरण कराकर खुशी हो रही है।- नेहा फर्त्याल, शहीद सैनिक स्कूल, नैनीताल
टीका लगवाने में डर नहीं लगा। टीका लगने के बाद खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा हूँ। खुशी भी हो रही है।- हर्षित बिष्ट, सनवाल स्कूल, नैनीताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें