फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल जनपद में संक्रमण का आंकड़ा दो सौ पार

विज्ञापन
Covid vaccination in Haldwani
विज्ञापन
हल्द्वानी। बुधवार को 55 और बृहस्पतिवार को 85 लोगों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद शुक्रवार को तीसरे दिन जनपद में कोरोना संक्रमण के आंकड़े 233 पहुंच गए, जो तीसरी लहर से पूर्व और इस साल अभी तक सबसे अधिक रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से जारी बुलेटिन में ऊधमसिंह नगर में शुक्रवार को 35 नए मामले दर्ज हुए हैं। अल्मोड़ा में 14, बागेश्वर में 10, चंपावत में 13 समेत कुमाऊं मंडल में कोविड संक्रमितों की संख्या 305 पहुंच गई है।
एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि 233 संक्रमितों में 93 छात्र पाल नर्सिंग कॉलेज के हैं। बुधवार को पाल कॉलेज में 450 की सैंपलिंग की गई थी। हालांकि सभी में लक्षण नहीं हैं और सभी को होम आइसोलेशन किया गया है। उन्होंने बताया कि अब सख्ती कर दी गई है।
विज्ञापन

शनिवार को मंडी, विशाल मेगामार्ट, बिग बाजार के अलावा जिले की सीमा पर सैंपलिंग की जाएगी। इधर, शहर में 6 कोरोना मरीज भर्ती हैं, जिनमें 3 निजी अस्पतालों में और 3 सरकारी अस्पतालों में भर्ती हैं।
4116 किशोरों ने लगाई वैक्सीन, आज 6200 का लक्ष्य
हल्द्वानी। जिले में शुक्रवार को 8145 लोगों को वैक्सीन लगाई गई, जिनमें 35 केंद्रों में 15 से 17 साल के 4116 किशोरों को वैक्सीन लगाई गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अजय शर्मा ने बताया कि शनिवार को 43 स्कूलों में और 32 केंद्रों में करीब 7800 किशोरों और लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन

पांच कंटेनमेंट जोन बनाए
जिला प्रशासन ने जगदंबा नगर, निशांत विहार, चौधरी भवन, पाल नर्सिंग कॉलेज, नैनीताल रोड और 139 भट्ट कॉलोनी तल्ली बमौरी को कंटेनमेंट जोन बनाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें