फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: जिले में मॉनीटरिंग कमेटी बनाई गई

विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
हल्द्वानी। कोरोना के नए वेरियंट ओमिक्रॉन को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। तय किया गया है कि सभी पॉजिटिव सैंपलों को देहरादून मेडिकल कॉलेज की लैब (जिनोम सीक्वेंस) के लिए भेजा जाएगा। प्रभारी डीएम ने जिले में मॉनीटरिंग कमेटी बना दी है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी ने बताया कि अभी तक वेरियंट का पता करने के लिए सैंपल को दिल्ली भेजा जाता था। अब मेडिकल कॉलेज देहरादून में बनी लैब में पॉजिटिव सैंपल को भेजा जाएगा। कोरोना को लेकर सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं, प्रभारी जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने जिले में मॉनीटरिंग कमेटी का गठन कर दिया है। इसमें अपर जिलाधिकारी, एसपी सिटी और एसीएमओ को शामिल किया गया है। एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि यह कमेटी जिले में विदेश से आने वाले लोगों की मानीटरिंग करने, सैंपलिंग करने समेत अन्य कार्य करेगी।
जिले में कोरोना के सात नए रोगी मिले
हल्द्वानी। जिले में कोरोना के सात नए रोगी मिले हैं। कई दिनों बाद इतनी संख्या में कोरोना के नए रोगी मिले हैं। शनिवार को दो रोगी मिले थे। वहीं, कुमाऊं में अल्मोड़ा में एक और ऊधमसिंह नगर जिले में तीन रोगी मिले हैं। बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ जिले में कोई भी नया रोगी नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें