फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना महामारी ने उजाड़ दिया भरा पूरा परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कोरोना वायरस ने जिले के कई परिवारों को बर्बाद कर दिया है। इनमें छह बहनें और एक भाई भी शामिल हैं जिनके माता-पिता की मौत होने से वे अनाथ हो गए हैं। एनजीओ और पुलिस इस परिवार की मदद कर रही है लेकिन चार पोस्ट ग्रेजुएट बेटियों ने सरकार से नौकरी की गुहार लगाई है ताकि परिवार का भविष्य सुधारा जा सके।
विज्ञापन

नारायण नगर मुखानी निवासी किशोरी लाल और उनकी पत्नी जानकी दोनों कोरोना संक्रमित होने के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती हुए थे। एक मई को किशोरी लाल और नौ मई को पत्नी जानकी ने दम तोड़ दिया। किशोरी लाल एक छोटी दुकान करते थे। अब परिवार के सामने आर्थिक संकट आ पड़ा है। किशोरी लाल की बेटी मेघा ने बताया कि वह पोस्ट ग्रेजुएट है और ग्रुप सी परीक्षा की तैयारी कर रही है। चार बहनें भी पोस्ट ग्रेजुएट हैं। एक बहन लैब टेक्नीशियन का कोर्स कर रही है। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। सबसे छोटे भाई और बहन इंटर में पढ़ रहे हैं। मेघा के अनुसार कोई थोड़े दिन के लिए मदद कर देगा लेकिन यदि सरकार एक दो बहनों को नौकरी दे दे तो हम लोगों का भविष्य सुधर जाएगा। माता पिता का साया सिर से उठने पर तमाम तरह की आर्थिक दिक्कतें आएंगी। इसका मुकाबला तो करना ही पड़ेगा।
पुलिस मदद के लिए आई आगे
हल्द्वानी। यह जानकारी मिलने पर एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने मुखानी पुलिस को ऑपरेशन हौसला के तहत मदद करने के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि परिवार को कुछ राशन उपलब्ध कराया गया है। पुलिस प्रतिदिन किशोरी लाल के बच्चों का हाल चाल लेती है। उच्चाधिकारियों के आदेश पर अन्य मदद भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें