फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corbett Park: पर्यटकों के लिए खोले गए बिजरानी और गर्जिया जोन, जंगल सफारी का उठा सकेंगे अब लुत्फ

Sun, 15 Oct 2023 09:25 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल)।

सार

तीन माह बाद कॉर्बेट पार्क के खुलने पर पर्यटक उत्साहित नजर आए। जिप्सी में सवार पर्यटकों का तिलक करते हुए उनका मुंह मीठा कराया गया और फिर जंगल सफारी के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
पर्यटकों के लिए खोला गया बिजरानी व गर्जिया जोन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसून सीजन के चलते बंद किए गए बिजरानी व गर्जिया जोन को 106 दिन बाद पर्यटकों के लिए खोल दिया गया। रविवार सुबह पर्यटकों को लेकर जंगल सफारी के लिए जिप्सी आई। जिनका पार्क प्रशासन ने स्वागत किया। 

विज्ञापन


कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की निदेशक डॉ धीरज पांडे, पार्क वार्डन अमित ग्वासीकोटी, विधायक प्रतिनिधि व भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मदन जोशी ने हरी झंडी दिखाते हुए पर्यटकों की जिप्सी को जंगल सफारी के लिए रवाना किया।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: तीन साल की बांड अवधि के बाद डॉक्टर को पीजी की अनुमति, नियम बनाने पर चल रहा विचार
विज्ञापन
विज्ञापन


आमडंडा गेट को पार्क प्रशासन की ओर से फूल मालाओं से सजाया गया। इस मौके पर जिप्सी में सवार पर्यटकों का तिलक करते हुए उनका मुंह मीठा कराया गया। तीन माह बाद कॉर्बेट पार्क के खुलने पर पर्यटक काफी उत्साहित नजर आए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें