फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पूर्वोत्तर रेलवे ने उत्तर रेलवे को हराकर जीता स्वर्ण पदक

Sun, 15 Oct 2023 03:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित रेलवे  हैंडबॉल चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले के द
विज्ञापन
हल्द्वानी। 16वीं अखिल भारतीय रेलवे पुरुष और महिला हैंडबाॅल प्रतियोगिता-2023 में शनिवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। पुरुष वर्ग में पूर्वोत्तर रेलवे ने उत्तर रेलवे को 33-29 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन


गौलापार स्टेडियम में खेली जा रही प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। उत्तर रेलवे को रजत पदक जबकि पश्चिम रेलवे को कांस्य पदक मिला। महिला वर्ग में पूर्वोत्तर रेलवे को स्वर्ण, उत्तर रेलवे को रजत और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को कांस्य पदक मिला। प्रतियोगिता में जया पाठक ग्रुप ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। पूर्वोत्तर रेलवे की विजेता टीम को मुख्य अतिथि इज्जतनगर मंडल की डीआरएम रेखा यादव ने ट्रॉफी दी। इस दौरान एडीआरएम विवेक गुप्ता, सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी नीतू, खेल निदेशक राशिका सिद्दीकी और जानकी कार्की आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें