फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परमिट बनाने को लेकर बबाल

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। गौला रेंज के कार्यालय में मोटाहल्दू के एक ग्रामीण ने उपखनिज के परमिट को लेकर हंगामा किया। इसके चलते वन विभाग ने उपखनिज के परमिट बनाने बंद कर दिए। इससे परमिट बनाने आए ग्रामीणों को बैंरग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

गौला नदी से वन विभाग ग्रामीणों के हक-हकूक के लिए भवन बनाने के लिए रेता-बजरी का परमिट जारी करता है। बुधवार को लालकुआं खनन प्रभाग में परमिट से उपखनिज निकलना है इसी के चलते मंगलवार को छुट्टी के बाद भी गौला रेंज कार्यालय हीरानगर में ग्रामीणों की सुविधा के लिए परमिट बनाए जा रहे थे।
गौला रेंज के डिप्टी रेंजर मुकुल सुनाल ने बताया कि मोटाहल्दू का एक ग्रामीण परमिट बनाने के लिए हंगामा करने लगा। उसे समझाने के बाद भी वह नहीं माना, जिस पर परमिट बनाने का काम रोक दिया गया। जब ग्रामीण चला गया इसके बाद परमिट बनाने का काम शुरू हुआ। बताया कि इसके बाद वह फिर आ धमका और हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद कई ग्रामीण बिना परमिट के ही लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें