भीमताल में घायल मिले सफेद उल्लू को रेस्क्यू सेंटर भेजा गया। संवाद
- फोटो : BHIMTAL
भीमताल (नैनीताल)। मंगलवार सुबह एक पिकअप के पीछे लटके मिले घायल सफेद उल्लू को स्थानीय लोगों ने वन विभाग की मदद से रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेजा। व्यापारी जगदीश महतोलिया ने बताया कि ब्लॉक रोड पर एक पिकअप के पीछे सफेद रंग का उल्लू लटका हुआ था। पास जाकर देखा तो वह उड़ नहीं पा रहा था। उसे एक पेटी में रखकर वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। वन क्षेत्राधिकारी मुकुल शर्मा ने टीम भेजकर उल्लू को रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेजा। महतोलिया ने बताया कि अक्षय तृतीया के दिन सफेद उल्लू के दर्शन होना भी बड़ी बात है। (संवाद)