पीएनजी पीजी कालेज के छात्रसंघ अध्यक्ष सुमित लोहनी ने दिवगंत छात्रसंघ सचिव दिगपाल सिंह डंगवाल की स्मृति में वाणिज्य संकाय में पार्क का निर्माण करवाया।
जिसका लोकार्पण शुक्रवार को राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष अमिता लोहनी ने रिबन काटकर किया। उन्होंने अध्यक्ष की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके द्वारा निरंतर कालेज का विकास हो रहा है।
छात्रसंघ अध्यक्ष सुमित लोहनी ने बताया कि दिवंगत छात्रनेता रोहित पांडे की याद में बीकॉम की क्लास में माइस सिस्टल लगवाया गया है। साथ ही दिगपाल सिंह की याद में पार्क का निर्माण करवाया है। जिससे उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।
इस दौरान ब्लाक प्रमुख संजय नेेगी, रेंजर आनंद सिंह रावत, जल संस्थान के एसडीओ जेपी यादव, प्रधानाचार्या डा. हेमा प्रसाद ने भी अपने विचार रखे।
बाद में पौध रोपण भी किया गया। इस दौरान पूर्व छात्रसंघ कोषाध्यक्ष लोकेश पांडे, पूर्व उप सचिव सचिन कुमार पुच्ची, सूरज प्रसाद, प्रदीप कुमार, हर्षवर्धन पांडे, विनोद वर्मा, राहुल नेगी, अमरजोत सिंह, कुक्कू बोरा भगत, विशाल रावत, रोहित गोस्वामी, रिंकु कड़ोकोटी, विवेक चौधरी, करन पांडे, गौरव, सुभम रावत, धीरू चौहान, दीपक उप्रेती आदि थे।