फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस आज निकालेगी स्मृति यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। पंडित नारायण दत्त तिवारी की जयंती और पुण्यतिथि पर सोमवार को कांग्रेस की ओर से स्मृति यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा सुबह 10 बजे कैंप कार्यालय पॉलीशीट काठगोदाम से शुरू होकर स्वराज आश्रम पहुंचेगी। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व काबीना मंत्री यशपाल आर्य, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी समेत वरिष्ठ नेता शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम आयोजक और कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने बताया कि इस मौके पर कोरोना काल में अनुकरणीय योगदान देने वाले कोरोना वॉरियर्स का सम्मानित भी किया जाएगा। यह कार्यक्रम कैंप कार्यालय पॉलीशीट काठगोदाम परिसर में आयोजित किया जाएगा।
हल्द्वानी पहुंचे हरीश रावत
हल्द्वानी। स्मृति यात्रा में शामिल होने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा रविवार को हल्द्वानी पहुंच गए हैं। दोनों नेता काठगोदाम स्थित इंस्पिरेशन स्कूल के मैदान में हेलीकॉप्टर से उतरे। रावत सर्किट हाउस पहुंचने के बाद पूर्व काबीना मंत्री यशपाल आर्य के आवास पर भी गए।
विज्ञापन

20 की रैली की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता
हल्द्वानी। युवा कांग्रेस जिला इकाई ने अब 20 अक्तूबर को प्रस्तावित शंखनाद विजय संकल्प जनसभा और रैली में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं से रामलीला मैदान पहुंचने को कहा है। जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह गौनिया ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा से ब्लॉक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष कार्यक्रम में अपनी जिम्मेदारी तय करें और अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी करें। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह प्रिंस, पब्लिसिटी कमेटी अध्यक्ष सुमित हृदयेश, प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, महासचिव प्रदीप सिंह नेगी, त्रिलोक सिंह कठायत, नीरज कुमार मोनू, गोपाल अधिकारी आदि मौजूद थे।
जिला कार्यकारिणी का विस्तार
हल्द्वानी। युवा कांग्रेस ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार कर नवीन पडलिया, ललित भट्ट, पवन मेहता, गिरीश मिश्रा, डीगर मेहता, पवन बिष्ट, कादिर हुसैन, उपेंद्र कुमार जिला सचिव बनाए गए हैं। हल्द्वानी से गोविंद बिष्ट, कालाढूंगी से प्रदीप बिष्ट, नैनीताल से पूरन बिष्ट, लालकुआं से जीवन बिष्ट, रामनगर से हेमंत कुमार, भीमताल से प्रवीण भट्ट को विधानसभा क्षेत्र प्रभारी बनाया गया है।
यशपाल और संजीव का स्वागत किया
हल्द्वानी। कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष व कुमाऊं मंडल प्रभारी राजेंद्र चंद्र दुर्गापाल के नेतृत्व में यशपाल आर्य और संजीव आर्य का स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश महिला उपाध्यक्ष भगवती बिष्ट, जिला महिला सेवादल अध्यक्ष विमला जोशी, असलम, कमर खां, मुजीबुर्रहमान, इरफान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें