फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस : चार धाम-चार काम, उत्तराखंडी स्वाभिमान कैंपेन की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कांग्रेस ने चुनाव अभियान को धार देते हुए चार धाम-चार काम, उत्तराखंडी स्वाभिमान कैंपेन की शुरुआत की है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व सांसद संजय निरुपम ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय में चार प्रमुख कामों का संकल्प पत्र जारी किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सत्ता में आने पर कांग्रेस चार धाम-चार काम, उत्तराखंडी स्वाभिमान के लिए काम करेगी। इसके तहत, प्रदेश के पांच लाख परिवारों को प्रतिवर्ष 40 हजार रुपये, गैस सिलिंडर के दाम 500 रुपये में स्थिर करने, चार लाख नए रोजगार सृजित करने और हर गांव, हर द्वार तक मेडिकल सुविधा और डॉक्टर उपलब्ध कराया जाएगा।
पत्रकारों से बातचीत में संजय निरुपम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने पांच साल में केवल तीन मुख्यमंत्री बदलने के अलावा कोई काम नहीं किया। उत्तराखंड को मुख्यमंत्री बदलने की प्रयोगशाला बना दिया गया है। उन्होंने कहा कि 2017 में जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार गई तब मात्र 0.3 प्रतिशत बेरोजगारी थी। 2020 सितंबर में यह दर बढ़कर 22.3 प्रतिशत हो गई और देश की सबसे अधिक बेरोजगारी वाला प्रदेश बन गया। इस मौके पर प्रदेश मीडिया प्रभारी जरिता लैतफलांग, महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल, वरुण प्रताप भाकुनी, राजेंद्र सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें