फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: भाजपा की विरोध की राजनीति के खिलाफ कांग्रेस ने फूंका पुतला

Tue, 11 Aug 2026 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी की विरोध की राजनीति के खिलाफ कांग्रेसियों ने मंगलवार को पीलीकोठी चौराहे के पास भाजपा का पुतला दहन किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश और जिला कांग्रेस कमेटी नैनीताल के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के उत्तराखंड कार्यक्रम के बाद भाजपा की ओर से किया जा रहा विरोध राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी के अध्यक्ष किरन सिंह माहरा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा की नकारात्मक राजनीति से डरने वाले नहीं हैं। संगठन एकजुट होकर जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रखेगा। वहां भोला भट्ट, मधु सांगुड़ी, नीरज तिवारी, भागीरथी बिष्ट, कानू बिष्ट, हिमांशु जोशी, जगमोहन चिलवाल, कुंदन नेगी आदि मौजूद रहे।

कालाढूंगी में भी भाजपा का पुतला फूंका
कालाढूंगी। कालाढूंगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए भाजपा का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष की सभा के दौरान एआई वीडियो के जरिए कांग्रेस को बदनाम करने का आरोप लगाया। वहां नगर अध्यक्ष रोहित बुधलाकोटी, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष पांडे, पूर्व अध्यक्ष दीपचंद सती, जिला पंचायत सदस्य अरनव कंबोज आदि थे। संवाद
विज्ञापन

-
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका भाजपा का पुतला
रामनगर। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक रणजीत रावत के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने लखनपुर चुंगी पर भाजपा का पुतला दहन किया। इससे पहले कांग्रेस कार्यालय से कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए लखनपुर चुंगी तक जुलूस निकाला। वहां भुवन शर्मा, देशबंधु रावत, ओम प्रकाश, ललिता उपाध्याय, ऊषा जोशी, अनिल अग्रवाल आदि थे।


भाजपा का पुतला दहन कर कांग्रेसियों ने की नारेबाजी
भीमताल। नगर कांग्रेस अध्यक्ष सतीश टम्टा के नेतृत्व में मंगलवार को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भीमताल में भाजपा सरकार का पुतला दहन कर नारेबाजी की। सतीश ने कहा कि भाजपा चाहे कितने हथकंडे अपना लें आगामी विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से हटाने का मन बना चुकी है। वहां यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीरज कुमार मोनू, राकेश बृजवासी, डीके डालाकोटी, भूपेंद्र कनौजिया, गोपाल दत्त पलड़िया, खुशीराम आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें